महराजगंज: जहरीले सांप के डसने से युवक की हालत नाजुक, पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शीतलापुर में एक युवक जहरीले सांप का शिकार हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शीतलापुर में एक युवक जहरीले सांप का शिकार हो गया। समय पर इलाज न मिलने के कारण युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की तत्परता से उसे समय रहते अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतलापुर निवासी गुड्डू भारती (पुत्र विद्या भारती) को एक बेहद विषैले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद शरीर में जहर फैलने से गुड्डू अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक को मूर्छित देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

पुलिस बनी मददगार

स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए 11 2 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निचलौल थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। युवक की नाजुक हालत और एम्बुलेंस के इंतजार में होने वाली देरी को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाई और गुड्डू को अपनी ही सरकारी गाड़ी में लादकर निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया।

जिला अस्पताल रेफर

निचलौल CHC के डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन जहर का असर अधिक होने और हालत में सुधार न होता देख उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और चिकित्सक उसे बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.