सिसवा बाजार: राम जानकी मंदिर में आज सजेगा ‘विराट हिंदू सम्मेलन’, उमड़ेगा जनसैलाब

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार के ऐतिहासिक श्री राम जानकी मंदिर (छठ घाट) प्रांगण में आज शनिवार को ‘सकल हिंदू समाज आयोजन समिति’ के तत्वाधान में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार के ऐतिहासिक श्री राम जानकी मंदिर (छठ घाट) प्रांगण में आज शनिवार को ‘सकल हिंदू समाज आयोजन समिति’ के तत्वाधान में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। प्रातः 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के सनातनी समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इस विराट सम्मेलन में हिंदू समाज का मार्गदर्शन करने के लिए कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं। मुख्य अतिथि क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख पूर्वी उतर प्रदेश अभय जी भाई साहब विशिष्ट अतिथि के रूप में संत बालक दास जी रहेंगे।इस सम्मेलन में प्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन जी अपने भजनो की प्रस्तुति देंगे

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य: संगठन और राष्ट्र बोध

आयोजन समिति के अनुसार, इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष बल दिया जाएगा। युवाओं को राष्ट्र धर्म के प्रति जागरूक करना और उन्हें समर्पित जीवन के लिए प्रेरित करना।मातृ शक्ति का योगदान: सनातन धर्म के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ करना।जाति-पाति से ऊपर उठकर एक अखंड हिंदू समाज की स्थापना करना।

क्षेत्रीय एकता का प्रतीक

‘सकल हिंदू समाज आयोजन समिति’ द्वारा आयोजित यह सम्मेलन सिसवा बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सनातन संस्कृति के जागरण और सामाजिक समरसता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, मातृ शक्ति और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस धर्म सभा में पहुंचने की अपील की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.