बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के भीतर लापता मासूम को महिला के चंगुल से छुड़ाया

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। बीती 6 जनवरी को मंगल बाजार में एक 6 वर्ष की मासूम बच्ची अचानक परिजनों से बिछुड़कर लापता हो गई थी। बच्ची के गायब होने से परिजन बेहद घबरा गए और उन्होंने तुरंत डिबाई कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र, आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों और सूझबूझ के चलते पुलिस ने महज एक दिन के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

जांच में पता चला कि बच्ची को एक महिला अपने साथ ले गई थी, जिसने पूरी रात बच्ची को अपने पास रखा। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के हवाले किया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने डिबाई पुलिस की खुले दिल से प्रशंसा की और बधाई दी।

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी रवि रतन सिंह, चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक ऋचा लोधी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.