सिद्धार्थनगर: बांसी में बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत में दो किशोर गंभीर रूप से घायल,मेडिकल कॉलेज रेफर

बांसी (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलोरा बाजार के पास आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलोरा बाजार के पास आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार दोनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

साइकिल सवार किशोरों को आई गंभीर चोटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा जहराव के निवासी दो किशोर अपनी साइकिल से जा रहे थे, तभी बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई मोहम्मद नुसरैन (14 वर्ष) पुत्र मोहम्मद आजम ,नुसरैन के सिर में गंभीर चोट आई है।तौसीफ अहमद (16 वर्ष) पुत्र गुलाम हुसैन का पैर फ्रैक्चर हो गया है और सीने में अंदरूनी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।वहीं दूसरी तरफ बाइक पर सवार दो युवकों को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाइक सवारों की पहचान इस प्रकार है। साहिल (24 वर्ष): पुत्र जलालुद्दीन, निवासी कोनैना, खेसरहा,गोरखनाथ (18 वर्ष) पुत्र राम सुरेश, निवासी कोनैना, खेसरहा।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही जहराव गांव के ग्रामीण और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक ही गांव के दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.