देवरिया: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, 24 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

देवरिया

उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत देवरिया जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत देवरिया जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बुधवार शाम एंटी करप्शन टीम ने पकड़ी वीरभद्र गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी जय नारायण सिंह को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बिल पास करने के बदले मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के निवासी सतीश मणि (एस.के. ट्रेडर्स के प्रोपराइटर) ने मुंडेरा इमिलिया गांव में रिबोर, नाली निर्माण और कूड़ादान जैसे सरकारी कार्य कराए थे। इन कार्यों के भुगतान के एवज में जय नारायण सिंह लगातार कमीशन और रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ऐसे बिछाया गया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान होकर ठेकेदार सतीश मणि ने एंटी करप्शन डिपार्टमेंट से शिकायत की। विभाग ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद एक विशेष जाल बिछाया

टीम ने सतीश मणि को केमिकल लगे हुए नोट देकर ग्राम विकास अधिकारी के पास भेजा।

बुधवार शाम जैसे ही सतीश ने ग्राम पंचायत सचिवालय में जय नारायण सिंह को 24 हजार रुपये थमाए, पहले से घेराबंदी किए हुए एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने उन्हें दबोच लिया।

विकास खंड में मचा हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी ग्राम विकास अधिकारी जय नारायण सिंह को लेकर महुआडीह थाना पहुंची, जहां उनके हाथ धुलवाए गए तो रिश्वत के नोटों पर लगे केमिकल के कारण हाथ लाल हो गए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अचानक हुई कार्रवाई से विकास खंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कई अन्य कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए।

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी स्तर पर धन उगाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.