सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026: स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, 28 जनवरी से सजेगी सांस्कृतिक महफिल,1 फरवरी को होगा समापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष भी ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष भी ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने महोत्सव की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह महोत्सव आगामी 28 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जनपद के स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। इसमें गायन, वादन, नाटक, नृत्य और कवि सम्मेलन जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। जिला प्रशासन ने जनपद के 18 वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें और जानकारी

इच्छुक कलाकारों को अपने आवेदन में निम्नलिखित विवरण देने होंगे नाम और पिता का नाम,स्थायी पता और पासपोर्ट साइज फोटो,मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर संबंधित कला विधा में अनुभव या उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण।

सभी प्रस्तुतियां पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और विशुद्ध रूप से सांस्कृतिक होनी चाहिए, जिनका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द का संदेश देना हो।कलाकार अपना आवेदन ए-4 साइज पेपर पर तैयार कर निम्नलिखित स्थानों पर जमा कर सकते हैं.

व्यक्तिगत रूप से: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, सिद्धार्थनगर (भूतल, कक्ष संख्या-9)।

ई-मेल द्वारा: dmwosn-up@nic.in पर भेज सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।

ऑडिशन के जरिए होगा चयन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन की तिथि, समय और स्थान की जानकारी कलाकारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी कलाकारों से समय पर आवेदन कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.