महराजगंज:भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 05 बोरी गेहूं और 02 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बरगदवा पुलिस ने अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बरगदवा पुलिस ने अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को मोटरसाइकिल पर लदे गेहूं के साथ धर दबोचा।

सागौन के बगीचे के पास हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, बरगदवा थाना पुलिस टीम सरहद पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी। इसी दौरान चकरार स्थित सागौन के बगीचे के पास दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोका, तो उनकी बाइक पर 05 बोरी गेहूं बरामद हुआ, जिसे वे अवैध रूप से नेपाल ले जाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है। विजय कुमार गुप्ता (पुत्र कोदई प्रसाद गुप्ता) – निवासी ग्राम व थाना बरगदवा, महराजगंज।रघुनन्दन गुप्ता (पुत्र रामअवतार) – निवासी शीशगढ़ टोला खैरटवा, थाना बरगदवा, महराजगंज।पुलिस ने गेहूं के साथ तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं. प्लेटिना (UP 56 AD 7423) हीरो स्प्लेंडर: (UP 56 AK 8883)

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले में स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 NIL/26 धारा 110 कस्टम अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.