बुलंदशहर: जन्मदिन की पार्टी में डीजे की आवाज कम कराने पर बवाल, पड़ोसी को घर से खींचकर पीटा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर करकौरा में पड़ोस में चल रही जन्मदिन की पार्टी में डीजे की आवाज कम कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर करकौरा में पड़ोस में चल रही जन्मदिन की पार्टी में डीजे की आवाज कम कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। शोर कम करने की गुहार लगाने पर दबंगों ने पीड़ित को घर से खींचकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हार्ट पेशेंट पत्नी की दुहाई भी नहीं आई काम

पीड़ित राजेश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के पड़ोस में रहने वाले निशांत के घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में बेहद तेज आवाज में डीजे बज रहा था। राजेश की पत्नी हार्ट की मरीज हैं, जिन्हें तेज शोर से परेशानी हो रही थी। जब राजेश ने मानवता के नाते आवाज कम करने का अनुरोध किया, तो पार्टी में मौजूद युवक आगबबूला हो गए।

घर में घुसकर हमला और हथियार लहराने का आरोप

राजेश का आरोप है कि आवाज कम करने की बात कहते ही निशांत, विशाल, विवेक और यश ने उन्हें घर से बाहर खींच लिया। इन चारों के हाथों में लाठी-डंडे, चाकू और तमंचा था। दबंगों ने राजेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों (निशांत, विशाल, विवेक और यश) के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.