सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में अपनी सेवाओं के माध्यम से कानून व्यवस्था और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 05 पुलिस कर्मियों को आज ससम्मान विदा किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर में अपनी सेवाओं के माध्यम से कानून व्यवस्था और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 05 पुलिस कर्मियों को आज ससम्मान विदा किया गया। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुभवों को किया साझा, धर्मग्रंथ भेंट कर किया सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और उनके लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों के बारे में चर्चा की। विदाई की इस घड़ी में SP डॉ0 अभिषेक महाजन ने सभी कर्मियों को
01.उ0नि0ना0पु0 उमेश धर द्विवेदी थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0ना0पु0 अवधेश यादव, थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.कुक सुदामा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.स्वीपर झीनकान फायर स्टेशन डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.कहार टिहुल रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर ।
पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
शाल और पवित्र धर्मग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किए।
भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग उनके साथ खड़ा है।
“किसी भी समस्या पर बेझिझक करें संपर्क”
संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग के लिए यह भावुक क्षण है जब हमारे साथी अपनी गौरवशाली पारी पूरी कर रहे हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से कहा कि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या हो, तो वे बेझिझक पुलिस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
बुलंदशहर: खुर्जा में 120 हेक्टेयर में लहलहाया ‘मिनी फॉरेस्ट’, जिलाधिकारी ने तालाब को ‘वेटलैंड’ बनाने के दिए निर्देशhttps://t.co/h1UdrMeYB7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 31, 2025























