महराजगंज
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता रही। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता रही। अनुशासन, राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत यह सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रागिनी मिश्रा ( अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजक कृष्णमोहन गुप्ता , व्यवसायी श्री लाल निगम, जनार्दन गुप्त ने हिंदू महासम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया। अतिथियों का स्वागत शंखनाद, तिलक एवं पुष्पवर्षा से किया गया।
मुख्य अतिथि व अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक रागिनी मिश्रा ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि भारत संतों, ऋषियों और सनातन संस्कृति की भूमि है। जब-जब अधर्म बढ़ा है, तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है और इसी के मूल्यों में लोककल्याण, समानता तथा अधिकारों की रक्षा संभव है। भारत का दायित्व है कि वह विश्व को मार्गदर्शन दे, शोषण नहीं। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अपने दैनिक जीवन में हिंदी बोलचाल, भारतीय परंपरा,सभ्यता को अपने प्रचलन में लाए ताकि आने वाली पीढ़ी पर सकारात्मक प्रभाव डाल सके।
वहीं आरएसएस के सह संयोजक कृष्णमोहन गुप्ता और समाजसेवी दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि देशभर में हिन्दू सम्मेलन समाज को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना से प्रेरित है। उन्होंने जाति-भेद और छुआछूत को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि संगठित हिन्दू समाज ही राष्ट्र और मानवता का आधार है।
कार्यक्रम का संचालन ओंकार वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत रौनियार ने की। सम्मेलन लोगों को विशेष जागरूकता अभियान में जोड़ने वाले नीरज की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एकजुटता की भावना महत्वपूर्ण निर्णायक साबित हो सकती हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनंत रौनियार, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद एवम् संजय रौनियार, नवरत्न निगम, संयोजक नीरज एवम् कृष्णमोहन, घनानंद जायसवाल,योगेंद्र ,संतोष, रवि,पशुपति,नितेश गिरिजेश,सचिंद्र सिंह, समाजसेवी विनोद मद्धेशिया ,इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर के नेतृत्व में बरगदवाँ पुलिस, निचलौल पुलिस सहित तकरीबन 5 थानों की पुलिस तैनात रही। पूरे आयोजन में अनुशासन एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रही।
महराजगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक लहूलुहान, मेडिकल कॉलेज रेफरhttps://t.co/bGp5K3nQgu@Uppolice @maharajganjpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 27, 2025


















