सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को यातायात पुलिस का जागरूकता अभियानघने कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों व किसानों को किया गया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में रविवार को यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मय टीम ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत गड़ौरा चीनी मिल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गड़ौरा चीनी मिल के जीएम की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर आने वाले चालकों एवं किसानों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।

यातायात प्रभारी सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में घना कोहरा व धुंध छाए रहने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों में फॉग लाइट एवं रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गन्ना लदी ट्रॉलियों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, ट्रॉली के पीछे एक मीटर लंबा लाल कपड़ा व रिफ्लेक्टर बांधने, वाहन धीमी गति से चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा सड़क पर वाहन खड़ा न करने की अपील की गई।

यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अभियान के माध्यम से चालकों और किसानों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया गया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.