अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट सिल्ट/मिट्टी लदे 9 डंपर सीज

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र में एआरटीओ, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना परमिट एवं मानक से अधिक लोड सिल्ट/मिट्टी ले जा रहे कुल 9 डंपरों को सीज किया है।

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, खनन अधिकारी अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि कुशीनगर जनपद के ग्राम सोहसा मठिया स्थित खजुरिया नहर ब्रांच से नहर की सिल्ट/मिट्टी को मानक से अधिक मात्रा में डंपरों में भरकर बिना किसी वैध परमिट के गोरखपुर की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने पिपरपाती एनएच रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कुशीनगर से महराजगंज होते हुए गोरखपुर जा रहे डंपरों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान डंपर चालकों द्वारा सिल्ट/मिट्टी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मानकों के उल्लंघन और अवैध खनन की पुष्टि होने पर मौके पर ही सभी 9 डंपरों को सीज कर दिया गया।

सीज किए गए वाहनों को सुरक्षार्थ थाना श्यामदेउरवां गेट के पास अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए खड़ा कराया गया है। सीज किए गए डंपरों में यूपी 65 एनटी 5756, यूपी 65 एलटी 7195, यूपी 65 एनटी 7194, यूपी 35 एटी 7417, यूपी 35 बीटी 9188, यूपी 35 एटी 7416, यूपी 65 एलटी 1555, यूपी 35 एनटी 9187 और यूपी 35 बीटी 9189 शामिल हैं। इन डंपरों के चालक गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, उन्नाव और फतेहपुर जनपदों के निवासी बताए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बिना परमिट खनिज परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है। मामले में संबंधित नियमों व धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.