सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने किया ड्रेनेज खण्ड की नहरों का निरीक्षण, रबी की फसल के लिए दिए अहम निर्देश

सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज जनपद सिद्धार्थनगर में ड्रेनेज खण्ड के अंतर्गत आने वाली प्रमुख नहरों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज जनपद सिद्धार्थनगर में ड्रेनेज खण्ड के अंतर्गत आने वाली प्रमुख नहरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिल्हिया-रजवाहा, धुसुरी माइनर, कटया माइनर और भावपुर माइनर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी को नहरों में सिल्ट निकासी और स्क्रेपिंग का कार्य चल रहा मिला, जिसकी गुणवत्ता को उन्होंने संतोषजनक बताया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बजहा सागर और मझौली सागर सहित जमींदारी नहर प्रणाली का भी जायजा लिया।

DM ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि रबी की फसल को देखते हुए, रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी का समय से संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता, ड्रेनेज खण्ड, कृपा शंकर भारती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.