सिद्धार्थनगर
भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
गोष्ठी में एसएसबी (SSB), आईबी (IB), कस्टम और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य फोकस मानव तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही, नशीली दवाओं और अवैध शराब की तस्करी सहित सीमा पर होने वाली अन्य संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम करना था।
डीएम और एसपी ने सभी एजेंसियों को समन्वय बनाकर काम करने और सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि को रोका जा सके और सीमा सुरक्षा मजबूत हो सके।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्थापना के तृतीय वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की सराहना से गूंज उठा ग्रीन वैली मैरेज हॉल, कार्यक्रम में लगा चार-चांदhttps://t.co/7tGUJN6RBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025























