महराजगंज: पंचायत सचिव विहीन हुई रामपुर चकिया ग्राम पंचायत, प्रशासनिक तंत्र हुआ प्रभावित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर चकिया बीते एक सप्ताह से पंचायत सचिव विहीन है, जिसके चलते गांव का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।


महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर चकिया बीते एक सप्ताह से पंचायत सचिव विहीन है, जिसके चलते गांव का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सचिव की अनुपस्थिति के कारण न केवल विकास कार्य ठप पड़ गए हैं, बल्कि ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक सरकारी अभिलेख प्राप्त करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, ग्राम पंचायत रामपुर चकिया में तैनात पंचायत सचिव डॉ. आशीष सिंह का स्थानांतरण घुघली ब्लॉक में हो गया है। उनके तबादले के बाद से अब तक इस रिक्त पद पर किसी नए सचिव की तैनाती नहीं की गई है, जिससे ग्राम पंचायत के सभी दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (BDO) परतावल, संतोष यादव ने बताया कि नियमानुसार सचिव की तैनाती अब तक हो जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सचिव विहीन होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही समाधान की उम्मीद है।

हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद सचिव की तैनाती न होने से संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सचिव की नियुक्ति नहीं की गई तो विकास कार्यों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पंचायत सचिव की नियुक्ति कराकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.