गोंडा: परसपुर मारपीट का 4 दिन पुराना वीडियो वायरल, सरेआम हुई पत्थरबाजी और गुंडई

गोंडा

गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले हुए मारपीट के एक मामले का सनसनीखेज वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सरेआम हुई पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले हुए मारपीट के एक मामले का सनसनीखेज वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सरेआम हुई गुंडई और हिंसा साफ-साफ नजर आ रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं। मारपीट के अलावा, विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी भी हुई। सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आया जब एक पक्ष का युवक दूसरे पक्ष के व्यक्ति को ईंटों से बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहा है।

हालांकि, घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

 

Voice Of News 24