रायबरेली: होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली

रायबरेली में होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली में होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी, जहाँ किसी विवाद के चलते आरोपी ने एक होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और मंगलवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी सुनील यादव के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे की सही वजह क्या थी।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.