इटावा: रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाली, स्टंटबाज युवक गिरफ्तार और बाइक सीज

इटावा

इटावा जनपद के सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


इटावा जनपद के सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला कोतवाली जसवन्तनगर क्षेत्र का है। युवक सड़क पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी जान को दांव पर लगा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और स्टंटबाज युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही, पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया है।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और खतरनाक ड्राइविंग के लिए युवक की बाइक का 11,500 रुपये का भारी भरकम चालान भी काटा गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.