उन्नाव: बिजली विभाग के SDO की सरकारी गाड़ी खंभे से टकराई, SDO और ड्राइवर घायल

उन्नाव

उन्नाव जनपद के सुबह एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (SDO) समेत दो लोग घायल हो गए। यह हादसा पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जाफरखेड़ा के पास हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उन्नाव जनपद के सुबह एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (SDO) समेत दो लोग घायल हो गए। यह हादसा पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जाफरखेड़ा के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, SDO एतबार अहमद अपने ड्राइवर के साथ सरकारी गाड़ी से कार्यालय जा रहे थे। जाफरखेड़ा के पास ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके कारण तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के खम्भे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में SDO एतबार अहमद और उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला।

गंभीर चोटों के चलते, दोनों घायलों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है और वहाँ उन्हें भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.