महराजगंज: चेकिंग में खुला शातिर बाइक चोरों का गिरोह, तीन गिरफ्तार; लाखों के पुर्जे और 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बनगढ़िया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बनगढ़िया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में कटे हुए पुर्जे बरामद हुए हैं।

चेकिंग में भागे, घेराबंदी कर दबोचे गए
मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे, बनगढ़िया तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल (UP56S0729) पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और स्वाट टीम/एसओजी की सतर्कता से पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। मोटरसाइकिल के वैध कागजात न दिखा पाने और ई-चालान ऐप से जाँच करने पर बाइक चोरी की निकली।

चोरी कर पुर्जे बेचता था गिरोह
सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह बाइक तीन माह पहले कोल्हुई क्षेत्र के मोहनापुर बाजार से चोरी की थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें एक ठिकाने पर लाकर काट देता था। इंजन और चेसिस को अलग-अलग बेचा जाता था, जबकि शेष पुर्जे कबाड़ में खपा दिए जाते थे।

चोरी का माल बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक घर और ऑटो पार्ट्स की दुकान से दो और चोरी की मोटरसाइकिलें (UP55H3998 व UP56H2886) बरामद कीं। इसके अलावा, मौके से चार इंजन, सात पहिए, चार साइलेंसर, चार टंकी, कटी हुई चेसिस समेत बड़ी मात्रा में बाइक के अन्य पुर्जे और उपकरण भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान उर्फ गुड्डू (38) (सिद्धार्थनगर), प्रेम यादव (37) (नौतनवा, महराजगंज), और दीपक गुप्ता (36) (सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपियों पर पहले से ही चोरी, गुंडा एक्ट और गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से बाइक चोरी की अन्य घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.