अलीगढ़: ड्यूटी पर तैनात दारोगा पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, लहूलुहान

अलीगढ़

अलीगढ़ में कानून के रखवालों पर हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा जीटी रोड पर ड्यूटी पर तैनात दारोगा राघवेंद्र सिंह को दो युवकों ने लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अलीगढ़ में कानून के रखवालों पर हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा जीटी रोड पर ड्यूटी पर तैनात दारोगा राघवेंद्र सिंह को दो युवकों ने लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक पहले दारोगा के पास आए और पानी मांगा। जब दारोगा उनकी मदद करने लगे, तो युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और लोहे की रॉड से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले के बाद मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल दारोगा राघवेंद्र सिंह को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी है और उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.