बरेली
बरेली जनपद के 26 सितंबर को इस्लामिया ग्राउंड के पास हुए बवाल और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ सात अलग-अलग मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के 26 सितंबर को इस्लामिया ग्राउंड के पास हुए बवाल और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ सात अलग-अलग मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
यह बवाल तब हुआ था जब तौकीर रजा द्वारा इस्लामिया ग्राउंड में भीड़ बुलाई गई थी। इस दौरान जिला पंचायत गेट के सामने भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और लाठीचार्ज हुआ था। उपद्रवियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पुलिस के हथियार और एंटी राइट गन तक छीन लिए थे।
इस पूरे बवाल के संबंध में कुल 12 मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। पुलिस ने मामले में अब तक 87 लोगों को गिरफ्तार किया है।
चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 16 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/JJFaRdRXXR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025























