इटावा
इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए युवक पुष्कर (27) की 16 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए युवक पुष्कर (27) की 16 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है।
पुष्कर को शादी समारोह में हुई फायरिंग के दौरान गोली लगी थी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे सैफई, आगरा और फिर दिल्ली तक ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस के अनुसार, हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में है।
युवक की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं को जोड़ते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर हर्ष फायरिंग के घातक परिणामों को उजागर करती है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 16 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/JJFaRdRXXR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025























