बलरामपुर: तुलसीपुर पूर्व चेयरमैन हत्याकांड में सुनवाई 17 दिसंबर को, पूर्व सांसद रिजवान जहीर जेल में

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड मामले में अदालत में सुनवाई की तारीख 17 दिसंबर तय की गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड मामले में अदालत में सुनवाई की तारीख 17 दिसंबर तय की गई है। यह मामला जिले और प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या 4 जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे तुलसीपुर के जरवा मार्ग पर हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।

पुलिस जांच में, समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी को लेकर आपसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इस हत्याकांड में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज अहमद समेत कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पूर्व सांसद वर्तमान में ललितपुर जेल में बंद हैं। अब 17 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जो न्यायिक प्रक्रिया के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.