जौनपुर: लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी खुर्द गांव में लापता एक युवक का शव कुएं में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी खुर्द गांव में लापता एक युवक का शव कुएं में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शनिवार की दोपहर ग्रामीणों ने कुएं में शव उतराया देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त चौकी खुर्द गांव के निवासी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था।

परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक की गुमशुदगी के पीछे कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीरगंज पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.