अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल से चौक मार्ग पर स्थित ग्राम सभा रुद्रौली के समीप आज, दिन रविवार, देर रात लगभग 8:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल से चौक मार्ग पर स्थित ग्राम सभा रुद्रौली के समीप आज, दिन रविवार, देर रात लगभग 8:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।

दुर्घटना के कारण बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुँचाया।

सीएचसी निचलौल में डॉक्टरों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अजय पासवान (25 वर्ष) पुत्र राम अवध पासवान के रूप में हुई है, जो निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा दमकी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24