सिद्धार्थनगर :सीमा पार तस्करी पर नकेल दो तस्कर प्रतिबंधित सामान के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।गुरुवार को, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहाना पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने ककरहवा चेक पोस्ट के पास सघन चेकिंग की।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

चेकिंग के दौरान, टीम ने प्रतिबंधित सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रदीप कुमार और शिव चरण (दोनों निवासी दूल्हा शुमाली टोला ककरहवा) के रूप में हुई है।

विधिक कार्यवाही: बरामद प्रतिबंधित सामान को धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध और तस्करी को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

 

Voice Of News 24