विश्वनाथपुर पड़वानिया नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर पड़वानिया गांव के पश्चिम स्थित नहर किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर पड़वानिया गांव के पश्चिम स्थित नहर किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम सभा विश्वनाथपुर पड़वानिया निवासी भीम उर्फ शेषमड़ी यादव (27 वर्ष) पुत्र सुदामा यादव के रूप में हुई।

सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, शेषमड़ी गुरुवार रात एक दावत में शामिल होने गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.