कानपुर ‘हद में रहने’ की चेतावनी देकर पुलिस ने महिला आयोग सदस्य को भेजा नोटिस!

कानपुर

कानपुर जनपद के नगर कमिश्नरेट में एक बड़ा प्रशासनिक टकराव सामने आया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को कानपुर पुलिस ने ‘हद में रहने’ की चेतावनी देते हुए एक औपचारिक नोटिस भेजा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


कानपुर जनपद के नगर कमिश्नरेट में एक बड़ा प्रशासनिक टकराव सामने आया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को कानपुर पुलिस ने ‘हद में रहने’ की चेतावनी देते हुए एक औपचारिक नोटिस भेजा है।

यह मामला 22 नवंबर को शुरू हुआ, जब महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता ने थाना बर्रा, कमिश्नरेट कानपुर नगर का निरीक्षण किया था। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ असहयोग किया या अनावश्यक हस्तक्षेप किया।

पुलिस द्वारा महिला आयोग की सदस्य को इस तरह नोटिस भेजना अधिकारियों के बीच तनाव और अधिकार क्षेत्र के अतिक्रमण को दर्शाता है। पुलिस ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने पद की सीमाओं का पालन करना चाहिए।

दूसरी ओर, महिला आयोग सदस्य ने पुलिस के इस कदम को कार्यवाही में बाधा और संस्था की गरिमा पर हमला बताया है। इस हाई-प्रोफाइल विवाद ने कानपुर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]