महराजगंज पानी निकासी विवाद में पड़ोसियों का हमला, महिला-युवती गंभीर घायल; केस दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 7 (देवीपुर) में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 7 (देवीपुर) में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के हमले में एक महिला और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता शिवशंकर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पानी के विवाद के चलते राजेश सिंह, दीपक सिंह, प्रिंस सिंह और राकेश सिंह उनके घर के दरवाजे पर आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में शिवशंकर सिंह की पत्नी विंदवासानी देवी और बेटी सालु को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.