महराजगंज परतावल-पनियरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर युवक की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल-पनियरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के परतावल–पनियरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव के पास तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक राहगीर को रौंद दिया। हादसा इतना वीभत्स था कि ट्राली का पिछला पहिया सीधे उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से क्षत-विक्षत स्थिति के कारण शव की पहचान कराना मुश्किल हो गया। बाद में नागरिकों की मदद से मृतक की पहचान हरिराम पासवान (40 वर्ष), पुत्र त्रिवेणी पासवान, निवासी पनियारा के रूप में हुई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर लिया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग घटनास्थल की भयावह स्थिति को देखकर सहमे हुए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.