बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा महोत्सव में हंगामे की खबर का खंडन, SDM ने जारी किया बयान

बाराबंकी

बाराबंकी जनपद के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में आयोजित महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन के बाद, सोशल मीडिया पर चल रही हंगामे की वायरल खबरों का प्रशासन ने खंडन किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बाराबंकी जनपद के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में आयोजित महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन के बाद, सोशल मीडिया पर चल रही हंगामे की वायरल खबरों का प्रशासन ने खंडन किया है।

कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर फैलाई जा रही थी कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान पंडाल में हंगामा और अव्यवस्था फैली थी। इन खबरों पर संज्ञान लेते हुए, एसडीएम रामनगर ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात का स्पष्ट खंडन किया है।

एसडीएम ने अपने बयान में कहा है कि लोधेश्वर महादेवा महोत्सव के समस्त कार्यक्रम सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह के कार्यक्रम समेत किसी भी इवेंट में किसी तरह का अवांछित हंगामा या अव्यवस्था नहीं हुई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.