महराजगंज :मतदाता सूची के लिए जिलाधिकारी सख्त SIR कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर दिए कड़े निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज सख्त रुख अपनाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज सख्त रुख अपनाया। उन्होंने तहसील सदर के सिविल लाइंस में चल रहे कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया।

गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

प्रगति की समीक्षा के बाद, जिलाधिकारी ने तत्काल शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वितरित फॉर्म को मतदाताओं से संपर्क कर तुरंत जमा कराया जाए और डिजिटाइजेशन का कार्य समानांतर रूप से किया जाए।

स्पष्ट फोटो अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विशेष रूप से प्रपत्रों के साथ संलग्न की जाने वाली तस्वीरों की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि तस्वीरें स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली होनी चाहिए।

“आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ अपने मोबाइल से मतदाता की फोटो लेकर संलग्न कर सकते हैं। SIR का मुख्य उद्देश्य शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,” – संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी

उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सही मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की नींव है।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद मतदाताओं से भी संवाद किया और उनसे SIR कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही एक शुद्ध और सटीक निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.