महराजगंज:सड़क हादसे में पूर्व प्रधान व पत्रकार आशीष गौतम की मौत, एक युवक घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार मुर्गियों से लदी पिकअप की टक्कर से ग्राम भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान एवं पत्रकार आशीष कुमार गौतम की मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार मुर्गियों से लदी पिकअप की टक्कर से ग्राम भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान एवं पत्रकार आशीष कुमार गौतम की मौत हो गई, जबकि हर्ष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवक की दोनों टांगें टूट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल से घर ले आए। दुर्घटना में एक अपाची बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आशीष गौतम रात में अपने घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर फोन पर बात करते हुए लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें और साथ चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष गौतम को मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय और मिलनसार स्वभाव के कारण आशीष गौतम की व्यापक पहचान थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पत्रकार साथी और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.