लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल करते हुए 8 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल करते हुए 8 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये तबादले गुरुवार देर रात किए गए, जिसके तहत कई जिलों को नए उप जिलाधिकारी (SDM) मिले हैं, जबकि कुछ को विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
- हरी प्रताप सिंह SDM, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (पहले SDM, इटावा थे)
- अरविंद कुमार मिश्र उप जिलाधिकारी (SDM), नोएडा
- विशाल सारस्वत उप जिलाधिकारी (प्रशिक्षु), अंबेडकरनगर
- स्वाति शुक्ला उपनिदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार (राजस्व परिषद से संबद्ध थीं)
- प्रतीत त्रिपाठी उप जिलाधिकारी (SDM), रामपुर (राजस्व परिषद से संबद्ध थे)
- संतोष कुमार ओझा उप जिलाधिकारी (SDM), मिर्जापुर (राजस्व परिषद से संबद्ध थे)
- विवेक राजपूत उप जिलाधिकारी (SDM), रायबरेली (राजस्व परिषद से संबद्ध थे)
- प्रियंका अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), गौतमबुद्धनगर (पहले SDM, बदायूं थीं)
महराजगंज जनपद के सरकारी बस डिपो परिसर में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर हाथापाई हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चला दिए। pic.twitter.com/wgMfU8ECDj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 21, 2025























