बलरामपुर:यातायात माह’ के तहत छात्रों को SP विकास कुमार ने सिखाए सुरक्षा नियम

बलरामपुर

बलरामपुर SP विकास कुमार ने फातिमा स्कूल में किया जागरूक; ‘गोल्डन ऑवर’ का महत्व बताया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के यातायात माह नवंबर 2025 के दृष्टिगत, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने गुरुवार को फातिमा स्कूल, बलरामपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और संकेतों के प्रति जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

गोल्डन ऑवर का महत्व बताया

एसपी विकास कुमार ने छात्रों को यह भी बताया कि वे अपने परिजनों और संबंधियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उचित समय पर इलाज मिलने की समय सीमा यानी गोल्डन ऑवर (Golden Hour) का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, “गोल्डन ऑवर दुर्घटना के बाद का पहला घंटा होता है। इस दौरान अगर घायल व्यक्ति को तुरंत और ज़रूरी इलाज मिलता है, तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है।”

यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स

अभियान के दौरान यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एसपी ने छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया:

हेलमेट अनिवार्य: दो-पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना।

नशा-मुक्त ड्राइविंग: कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाना।

सीट बेल्ट: कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनना।

मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध: वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करना और कोई SMS नहीं भेजना या देखना।

नियमों का पालन: हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना और अपने परिजनों को भी पालन करने हेतु बताना।

मदद के लिए तत्पर: सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहना।

एसपी द्वारा छात्रों को दिए गए ये दिशा-निर्देश उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने और सड़क सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.