बिहार चुनाव 2025: “14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री,” तेजस्वी यादव ने किया सरकार बनाने का दावा

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एक्जिट पोल के अलग-अलग नतीजों के बीच।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एक्जिट पोल के अलग-अलग नतीजों के बीच, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पूरी मजबूती के साथ सरकार बनाने का दावा किया है।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने इस बार पूरी मजबूती से बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “बिहार की जनता का आशीर्वाद हमें मिल चुका है। आप लोग मेरी बात लिख लीजिए, 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं।”

यादव ने आगे कहा कि इस बार लोगों का उत्साह और समर्थन 1995 से भी बेहतर देखने को मिला है। उनका मानना है कि जनता ने भारी मतदान कर मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट दिया है, जो यह स्पष्ट जनादेश है कि अब बिहार में बदलाव तय है।

 

Voice Of News 24