हापुड़: कार-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

हापुड़

हापुड़ जनपद के मंगलवार सुबह ततारपुर बॉर्डर पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के मंगलवार सुबह ततारपुर बॉर्डर पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक व्यक्ति संजय (निवासी छर्रा, अलीगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग – सराजुद्दीन, कुशरंग, हिमांशी और साहित्य – गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24