महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के सख्त निर्देश पर, जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के सख्त निर्देश पर, जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को ठूठीबारी थाना पुलिस ने सीमावर्ती लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान, पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से सीधे बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। पुलिस का मुख्य फोकस सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाना रहा।
नए कानूनों पर जागरूकता अभियान
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को हाल ही में लागू हुए भारतीय न्याय संहिता के तीन नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
पुलिस ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे किसी भी अपरिचित या अनजान व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें और किसी भी अराजकता को नियंत्रित करने में सहयोग करें।
पैदल गश्त में कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा, चौकी इंचार्ज बृजभान यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
आजमगढ़: 50 हजार का इनामी गो-तस्कर वाकिफ STF एनकाउंटर में ढेरhttps://t.co/dCV0IUEhQE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2025























