सिद्धार्थनगर:वामा सारथी अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना था।

स्वास्थ्य जांच से लाभान्वित हुए परिजन

इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। टीम द्वारा पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं।

जानकारी के अनुसार बताते चले की तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और जांच उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने और समय पर उपचार कराने में मदद मिली।

इस पहल को पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो पुलिस बल के सदस्यों और उनके परिवारों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.