परतावल:तीन माह से वेतन न मिलने पर आशाओं का फूटा गुस्सा, सीएचसी परतावल पर जोरदार प्रदर्शन

परतावल

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर आज शनिवार को कार्यरत आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों का तीन महीने से लंबित वेतन न मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर आज शनिवार को कार्यरत आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों का तीन महीने से लंबित वेतन न मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में आशा बहनों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया, जिसके दौरान उन्होंने निश्चित मानदेय के भुगतान की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि समय से भुगतान न होने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं और रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन कर रही आशाओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वे किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करेंगी।

आशा कार्यकत्रियों ने कहा 

“हम तीन महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। हमारी मेहनताना हमें समय पर नहीं दी जाती। अब हम चाहती हैं कि हमारा पैसा सीधे हमारे खाते में आए, किसी बिचौलिए या माध्यम से नहीं। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी अब तक नहीं मिली है। जिन कार्यकत्रियों के सिम बंद हैं, उन्हें भी जल्द चालू कराया जाए।”

आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में सुशीला देवी, शकुंतला, दुर्गावती, रुक्मणी, सांबा देवी, इस्रावती, अंबिका, रीना, रीता गौतम, रीता देवी सहित सैकड़ों आशा कार्यकत्रियां और आशा संगिनियां शामिल रहीं।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि “आशा कार्यकत्रियों का वेतन 16 अक्टूबर को ही दो माह का मानदेय भेजा जा चुका है, लेकिन एसएनए पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण कुछ देरी हो रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.