महराजगंज:निचलौल के सातों घाटों पर आस्था का सैलाब, छठ पर्व पर SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने किया निरीक्षण,नगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में महापर्व छठ पूजा की पावन संध्या पर निचलौल शहर पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद में महापर्व छठ पूजा की पावन संध्या पर निचलौल शहर पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। नगर के सात स्थाई रूप से निर्मित छठ घाटों पर व्रती महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और पुरुषों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो छठ माता के प्रति उनकी अटूट आस्था को दर्शा रहा था।

घाटों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए निचलौल के एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता भी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे।

सुरक्षा और व्यवस्था की कमान

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निचलौल थाना अध्यक्ष अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

नगर अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और अधिशासी अधिकारी (ईओ) विकास कुमार ने भी व्यवस्थाओं का समन्वय किया। इनके साथ सभासद अजीत कुमार, अभिषेक सिंह, मनीष खरकिया, धीरज विश्वकर्मा, जय सिंह यादव, साबिर अली, महातम यादव आदि लोग भी मौके पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निचलौल में छठ महापर्व ने भक्ति, लोक परंपरा और सामाजिक सहयोग की एक अद्भुत मिसाल पेश की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.