महराजगंज:धानी राप्ती घाट पर छठ का दिखा अद्भुत जनसैलाब, आस्था के रंग में डूबा धानी ,व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गूंज उठा राप्ती नदी का किनारा

महराजगंज

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक अंतर्गत धानी राप्ती नदी घाट पर आज आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक अंतर्गत धानी राप्ती नदी घाट पर आज आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। छठ के शुभ अवसर पर यहाँ व्रत करने वाली महिलाओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।

राप्ती नदी का किनारा छठ माता के गीतों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने सूप और दउरा लेकर घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया।

स्थानीय प्रशासन द्वारा घाट पर साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से धानी में छठ महापर्व का उल्लास और श्रद्धा अपने चरम पर दिखी।कल मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा।

 

 Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.