महराजगंज: मामूली विवाद ने लिया विकराल रूपय, अकटहवा पुल के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट के दौरान चली गोली,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अकटहवा पुल के पास आज सोमवार दोपहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के अकटहवा पुल के पास आज सोमवार दोपहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस हिंसक झड़प में कम से कम पांच से छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पनियरा और पीपीगंज थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

विवाद की शुरुआत और हिंसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र से सटे अकटहवा पुल के पास यह विवाद दो युवकों के बीच किसी व्यक्तिगत रंजिश को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गोली भी चलाई गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

पुलिस कर रही समन्वय

घटनास्थल पनियरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि इसमें पीपीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ी सीमा का भी मामला है। पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी और पीपीगंज थाने की पुलिस आपस में समन्वय स्थापित कर जांच कर रही है।

सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने पुष्टि करते हुए कहा कि दो पक्ष में मारपीट का मामला है। गोलीबारी की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.