परतावल:पुरानी रंजिश में महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दो आरोपी नामजद,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया बुजुर्ग में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो युवकों ने एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया बुजुर्ग में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो युवकों ने एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बसहिया बुजुर्ग निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. चन्द्रपति चौरसिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 24 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 11 बजे हुई, जब वह अपने घर पर थीं।

पीड़िता के अनुसार, गांव के ही अमन पुत्र शम्भु यादव और रितेश पुत्र शम्भु यादव पुरानी रंजिश के चलते उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।

हमलावर महिला को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए और जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता निर्मला देवी की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों अमन यादव और रितेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.