महराजगंज : समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना भिटौली में आज शनिवार आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संयुक्त रूप से आम जनता की समस्याओं को सुना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थाना भिटौली में आज शनिवार आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आम जनता की समस्याओं को सुना।

अधिकारियों ने समाधान दिवस में आए सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुना और यथासंभव मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया।

अवशेष बचे प्रकरणों के संबंध में,जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे इन मामलों को गंभीरता से लें, मौके पर जाकर जांच करें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.