सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई। रात करीब तीन बजे अज्ञात चोर घर का जंगला रोशनदान तोड़कर अंदर घुस आए और सो रही महिला के गले पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
डरी-सहमी महिला को चुप कराने के बाद चोरों ने उसके बच्चों को भी नुकीले हथियार से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद बेखौफ चोरों ने घर में रखी अलमारी और पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नकदी समेट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












