सिद्धार्थनगर

बिजनौर जनपद के हीरा बैंक्वेट हॉल में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक अश्वनी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी हर्ष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के हीरा बैंक्वेट हॉल में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक अश्वनी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी हर्ष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बहुचर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आकर सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए (नुकीले हथियार) से अश्वनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में अन्य सभी पहलुओं और संलिप्त लोगों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य सुराग भी हाथ लग सकें।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












