महराजगंज :छठ महापर्व को लेकर महराजगंज शहर में ट्रैफिक प्लान: 27 और 28 अक्टूबर को भारी वाहनों की ‘नो-इंट्री’

महराजगंज

महराजगंज जनपद में छठ पूजा के दौरान नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में छठ पूजा के दौरान नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पर्व को जाम रहित और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 27 और 28 अक्टूबर 2025 को शहर में भारी एवं कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित (नो-इंट्री) रहेगा।

नो-इंट्री का विवरण

भारी/कमर्शियल वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश निम्नलिखित समयावधि के दौरान पूरी तरह से वर्जित रहेगा

27 अक्टूबर 2025 सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
28 अक्टूबर 2025 प्रातः 3:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक

मुख्य डायवर्सन प्वाइंट

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए इन चार स्थानों को नो-इंट्री/डायवर्सन प्वाइंट बनाया गया है:

सिंदुरिया नो-इंट्री / डायवर्सन

शिकारपुर नो-इंट्री / डायवर्सन

झांझनपुर नो-इंट्री / डायवर्सन

पकड़ी चौकी नो-इंट्री / डायवर्सन

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन कर छठ महापर्व को व्यवस्थित ढंग से मनाने में सहयोग करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.