मऊ में छठ पूजा की तैयारी तेज: 90 से अधिक घाटों का निर्माण, 300 कर्मचारी सफाई में जुटे

मऊ

मऊ जनपद के लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां मऊ में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां मऊ में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नगर पालिका शहरी क्षेत्र में 90 से अधिक स्थानों पर घाटों का निर्माण और साफ-सफाई का कार्य करवा रही है, जिसके लिए 300 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि साफ-सफाई, रंग-रोगन और वेदियों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वर्ष तमसा नदी के तट पर चार नए घाटों का भी निर्माण किया गया है।

चार दिवसीय यह महापर्व 23 अक्टूबर गुरुवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है और 27 नवंबर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी भारी रौनक दिख रही है।

 

 

Voice Of News24